[ad_1]

गोलाघाट (असम), 28 फरवरी (हि.स.)। अंतरराज्यीय सीमावर्ती इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 142वीं बटालियन ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ दो लोगों को पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग और दूसरा पुलिसकर्मी का बेटा है।
सीआरपीएफ जवानों ने बुधवार को मेरापानी में संजू मंडल नामक व्यक्ति के आवास पर छापा मार कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशे की नौ पैकेट में 4840 नशे की गोलियां जब्त कीं। पुलिस ने संजू मंडल के दामाद अच्युत दास और सुतिया उपाधिधारी (नाबालिग) को दबोच लिया है। अच्युत दास के अपने पिता के बारे में बताया कि वह असम पुलिस में कार्यरत हैं। सीआरपीएफ ने आगे की जांच के लिए दोनों को पुलिस को सौंप दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/ किशोर/अरविंद/सुनील