Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


गुवाहाटी, 11 जनवरी (हि.स.)। असम-मेघालय के सीमावर्ती इलाका बर्नीहाट के आमतोला बस्ती में पुलिस ने अभियान चलाकर एक महिला ड्रग्स तस्कर को ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया हैं। एसटीएफ ने बताया कि इंस्पेक्टर कपिल पाठक के नेतृत्व में सोनपुर थाना क्षेत्र के बर्नीहाट इलाके के आमतोला बस्ती में चलाया गया अभियान के दौरान महिला ड्रग्स तस्कर सबीना गिरी (32 आमतोला) को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपित के पास एक साबुनदानी में छुपा कर रखी गई हेरोइन, ड्रग्स से भरा 10 प्लास्टिक के छोटे-छोटे सीसी, एक खैनी के डिब्बी, नगद 12,400 रुपये, छह चोरी की मोबाइल फोन ,5 सीरीज और 18 खाली प्लास्टिक के छोटे-छोटे सीसी बरामद की गई है। महिला ड्रग्स तस्कर के पास की गई हीरोइन की वजह लगभग 70.5 ग्राम आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपित को एसटीएफ की टीम ने सोनपुर पुलिस को सौंप दिया । पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस के तहत एक प्राथमिक की दर्ज कर गिरफ्तार महिला गिरफ्तार से सदन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद
[ad_2]