Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हल्द्वानी, 02 फरवरी (हि.स.)। हल्द्वानी के इंदिरा नगर में नकली चिप्स बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। शुक्रवार को प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने छापेमारी कर एक्सपायरी चिप्स और नमकीन बरामद की।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि चिप्स और नमकीन एक्सपायर है। चिप्स और नमकीन को बड़े ब्रांड के पैकेट में भरकर बेचा जाता है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सैंपल ले रही हैं, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम /वीरेन्द्र