[ad_1]

हल्द्वानी, 20 फ़रवरी (हि.स.)। बनभूलपुरा हिंसा के कारण उत्तराखंड मुक्त विवि ने एमबीपीजी कॉलेज, एलबीएस कॉलेज हल्दूचैड़ और रामनगर डिग्री कॉलेज की रद्द की गई परीक्षाओं की नई तिथि घोषित कर दी है।
विवि की ओर से जारी सूचना के अनुसार नौ और 10 फरवरी को रद परीक्षाएं अब 11 और 12 मार्च को होंगी। इसके अलावा 26 फरवरी की दूसरी पाली की परीक्षा भी अब 11 मार्च को कराई जाएगी। संबंधित परीक्षार्थी अधिक जानकारी यूओयू की ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज