[ad_1]




गुवाहाटी, 20 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी के पलटन बाजार रेलवे स्टेशन पर जीआरपीएफ की टीम नियमित तलाशी के दौरान सोने के 14 बिस्कुट समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जीआरपीएफ प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि नियमित तलाशी के दौरान गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस से 14 सोने के बिस्कुट समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान अनिल चौहान (53, मध्य प्रदेश) के रूप में की गई है। जब्त किए गए सोने के बिस्कुट का वजन लगभग 280 ग्राम बताया गया है। जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपए बताया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार /असरार/अरविंद