[ad_1]






अररिया, 31 जनवरी (हि.स.)।
अररिया के फारबिसगंज 132/33 केवी ग्रीड उपकेंद्र में मेंटेनेंस कार्य को लेकर गुरुवार 1 फरवरी को दो घंटे तक शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बिजली सेवा बाधित रहेगी।
मेंटेनेंस कार्य को लेकर सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी।इस बात की कार्यपालक अभियंता प्रशांत कुमार ने दी।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फारबिसगंज के शहरी इलाके के साथ ढोलबज्जा,नरपतगंज,जोगबनी,कुर्साकांटा,बथनाहा,रमई,औराही,सिकटी, सिकटिया में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद दोपहर बाद फिर से बिजली सेवा सप्लाई शुरू हो जाने की बात उन्होंने कही।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/गोविन्द