Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

श्रीनगर, 02 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पांडुरंग कोंडबाराव पोल ने शनिवार को कहा कि भारत चुनाव आयोग अगले 20 दिनों में लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम को अधिसूचित कर सकता है।
आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों का आकलन करने के लिए दक्षिण कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पीके पोल ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों के संबंध में एक औपचारिक अधिसूचना अगले 15 से 20 दिनों में जारी करने की उम्मीद है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना है और इसके अलावा यह सुनिश्चित करना कि मतदाता बिना किसी डर या कठिनाई के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
अपनी समीक्षा के दौरान पोल ने दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों अनंतनाग, शोपियां और पुलवामा के अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। उन्होंने इन जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) से भी बातचीत की। पोल ने चुनाव कराने में निहित चुनौतियों को स्वीकार किया लेकिन चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की क्षमताओं पर भरोसा जताया।
इसके अलावा सीईओ ने हाल के वर्षों में पूरे कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य में महत्वपूर्ण सुधार को रेखांकित भी किया। उन्होंने दोहराया कि सुरक्षा बलों की कोई भी अतिरिक्त तैनाती भारत के चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों का कड़ाई से पालन करते हुए की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान