Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिरसा, 23 फरवरी (हि.स.)।एंटी नारकोटिक्स सेल ऐलनाबाद पुलिस टीम ने शुक्रवार को शहर के शाह सतनाम सिंह चौक क्षेत्र से एक महिला को लाखों रुपए की 102 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान नीलू निवासी सरस्वती कॉलोनी गली नंबर 6 सिरसा के रूप में हुई है। महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत शहर थाना सिरसा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल ऐलनाबाद के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार का कहना है कि सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी शाह सतनाम सिंह चौक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक महिला ने पुलिस पार्टी को देखकर हड़बड़ाहट में वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया। शक के आधार पर महिला पुलिस के सहयोग से उक्त महिला को हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर महिला के कब्जे से 102 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि उक्त महिला करीब 5 साल से नशे का धंधा कर रही थी।
पूछताछ में यह भी पता चला है कि उक्त महिला पंजाब के अमृतसर क्षेत्र से हेरोइन लेकर आई थी और उसे सप्लाई करने की फिराक में थी। पूछताछ में यह भी पता चला है कि उक्त महिला के खिलाफ करीब दो ढाई साल पहले पंजाब के मोहाली क्षेत्र में अभियोग दर्ज हुआ था, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। सेल प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि पूछताछ के दौरान जो भी व्यक्ति हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/सुमन/संजीव