[ad_1]

मुंबई,18 मार्च (हि. स.)। विरार पुलिस स्टेशन की अपराध जांच शाखा ने 24 घंटे के भीतर हत्या के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने सोमवार को दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि,15 मार्च को विरार पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि विरार पूर्व क्षेत्र में नारंगी से कोपरी तक कच्ची सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।सूचना मिलते ही विरार पुलिस स्टेशन की क्राइम डिटेक्शन टीम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पहुंचने पर पता चला कि अज्ञात शख्स की किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसी कुंद औजार से वार कर निर्मम हत्या कर दी है।उक्त मृत अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने के लिए विरार पुलिस स्टेशन के अपराध जांच दस्ते के अधिकारी व कर्मचारी की अलग-अलग टीमें गठित की गईं और घटना के इलाके से जानकारी प्राप्त की गई। उक्त मृतक का नाम व्यक्ति-दीपक उमेश चव्हाण,उम्र-40 वर्ष ( निवासी- नारायण निवास चाल,जयश्री नगर,नारंगी गांव, विरार पश्चिम) के से शिनाख्त हुई। इस संबंध में विरार थाने ने धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विवेचना में जुट गई।हत्या के अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, वरिष्ठों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और निर्देशों के अनुसार,विरार अपराध जांच दस्ते ने तुरंत 4 अलग-अलग दस्तों का गठन किया और उस क्षेत्र की तलाशी ली,जहां मृतक रहता था। प्राप्त जानकारी के आधार पर जांच की सभी कार्ययोजना को क्रियान्वित कर,व्यक्ति जयराम शंकर आंबेकर (55),निवासी-विरार पूर्व को हिरासत में लिया और कौशल पूर्वक जांच की,उसने मामूली विवाद पर पत्थर से कुचलकर हत्या करने की बात कबूल की।हालांकि उक्त अपराध में कोई सुराग नहीं मिलने पर उक्त आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर उक्त अपराध का खुलासा किया गया। मामले की जांच पी.आई. प्रकाश मासाल कर रहे है।
हिंदुस्थान समाचार/