Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


हुगली, 03 फरवरी(हि. स ): हुगली जिले के चुंचूड़ा के एक माध्यमिक परीक्षा केंद्र पर शनिवार को माध्यमिक परीक्षा के दौरान एक निरीक्षक(शिक्षिका) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन फानन में शिक्षिका को चुंचूड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां फिलहाल शिक्षिका की हालत स्थिर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के शिक्षिका का नाम अर्पिता मल्लिक है। गर्भवती होने के बावजूद शनिवार को वह परीक्षा केंद्र पर अपनी ड्यूटी कर रही थीं। तभी उनको रक्तस्राव शुरू हो गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार शिक्षिका का इलाज चल रहा है। बीमार शिक्षिका अर्पिता मल्लिक ने कहा, “माध्यमिक की परीक्षा थी। मैं ड्यूटी कर रही थी। तभी अचानक मुझे रक्तस्राव होने लगा। मुझे तुरंत अस्पताल लाया गया। अब थोड़ा बेहतर महसूस हो रहा है। लेकिन पेट में दर्द है।”
हिन्दुस्थान समाचार/ धनंजय