Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के सचिव
आईएएस पी दयानंद बने
विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के रूप में डॉ सुभाष सिंह राज, उमेश अग्रवाल और रविकांत मिश्रा को पदस्थ किया गया
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय के सचिव आईएएस पी दयानंद को बनाया गया है। दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्हें चिकित्सा शिक्षा सेवा विभाग का अतिरिक्त सचिव का भी दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के रूप में तीन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ सुभाष सिंह राज, उमेश अग्रवाल और रविकांत मिश्रा को पदस्थ किया गया है। वहीं निज सचिव के रूप में दीपक अंधारे को पदस्थ किया गया है
दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्हें चिकित्सा शिक्षा सेवा विभाग का अतिरिक्त सचिव का भी दायित्व सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की मुख्य पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले के छुट्टी पर रहने के दौरान नवंबर में पी. दयानंद को उनकी जगह जिम्मेदारी दी गई थी। साल 2006 बैच के अफसर दयानंद 2018 में भाजपा शासनकाल के दौरान बिलासपुर कलेक्टर भी रह चुके हैं।