Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जगदलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर विजय दयाराम द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीडि़त तीन परिवारों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत लोहण्डीगुड़ा तहसील के धुरागांव निवासी भूरसू माडिय़ा की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पुत्र गागरा माड़िया, बास्तानार तहसील अंतर्गत कापानार निवासी मंजिला कवासी की सर्प दंश से मृत्यु होने के कारण पिता हूंगा कवासी तथा बास्तानार तहसील के बड़े बोदेनार निवासी पायको मडक़ामी की मृत्यु सर्पदंश से होने पर पति बुधु मडक़ामी प्रत्येक को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि सम्बन्धित हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे अंतरित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे