[ad_1]

दमोह, 21 मार्च (हि.स.)। लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए गुरूवार को संभागायुक्त डाँ वीरेन्द्र सिंह रावत एवं डीआईजी सुनील कुमार जैन शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दमोह पहुँचे। उन्होंने यहां लोकसभा निर्वाचन हेतु स्ट्रांग रूम, कॉलेज परिसर सहित अन्य जगहों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संभागायुक्त एवं डीआईजी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, उप-जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम आर एल बागरी, डिप्टी कलेक्टर सौरभ गंधर्व सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे। संभागायुक्त एवं डीआईजी ने निरीक्षण के उपरांत आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
हिन्दुस्थान समाचार/ डा.हंसा वैष्णव