[ad_1]
धार, 26 मार्च (हि.स.)। जिले के कोटेश्वर की ओर जा रही एक यात्री बस मंगलवार दोपहर तालनपुर- सिलकुंवा आली मार्ग पर अनियंत्रति होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 15 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मंगलवार दोपहर को यात्री बस पलटने से 15 यात्री घायल हो गए। बस में करीब 50 लोग सवार थे, जो झाबुआ जिले के ग्राम तांतेड़ से अस्थि विसर्जन के लिए धार जिले के नर्मदा तट स्थित कोटेश्वर जा रहे थे। तालनपुर- सिलकुंवा आली मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। सूचना मिलने पर एसडीओपी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को बस से निकालकर कुक्षी के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/मुकेश