[ad_1]

भोपाल, 9 फरवरी (हि.स.)। ‘पद्मभूषण से सम्मानित, नर सेवा से नारायण सेवा को चरितार्थ करने वाले बाबा आमटे और जनसंघ के भूतपूर्व उपाध्यक्ष पी. परमेश्वरन की शुक्रवार को पुण्यतिथि है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दोनों महान हस्तियों को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में लिखा आनंदवन आश्रम की स्थापना कर कुष्ठ रोगियों को नवजीवन देने वाले निष्काम कर्मयोगी, रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित, श्रद्धेय बाबा आमटे जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। निराश, हताश लोगों के जीवन में आशा एवं सम्मान की नवज्योत प्रज्ज्वलित करने वाले बाबा के ओजस्वी विचार और आदर्श जीवन सर्वदा हम सबको मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
एक अन्य संदेश के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं जनसंघ के भूतपूर्व उपाध्यक्ष पी. परमेश्वरन को पुण्यतिथि पर विनम्र नमन करते हुए लिखा भारतीय विचार केंद्रम के संस्थापक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं जनसंघ के भूतपूर्व उपाध्यक्ष, पद्म विभूषण से सम्मानित परम पूज्य श्रद्धेय पी. परमेश्वरन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा