Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शाहपुरा स्थित हनुमान मंदिर में की साफ-सफ़ाई
भोपाल, 17 जनवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल बुधवार देर शाम भोपाल के शाहपुरा स्थित हनुमान और रामलला मंदिर पहुंचे और मंदिर परिसर में साफ-सफाई की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्षों की प्रतीक्षा के बाद रामलला का आगमन हो रहा है। यह सभी के लिये भक्ति का हर्षोल्लास का क्षण है। उन्होंने प्रदेशवासियों से रामलला के भव्य स्वागत की अपील की है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मंदिर परिसर एवं समीप स्थित क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान में सभी शामिल हों। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 की शुभ घड़ी में दीप प्रज्वलन कर दीपदान कर रामलला का भव्य स्वागत करें। श्रीरामकथा का श्रवण वाचन करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शाहपुरा स्थित हनुमान और रामलला मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश