Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पलामू, 10 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) डालटनगंज विधानसभा की बैठक बीजेपी जिला कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज्योति पांडेय ने की। बैठक में मुख्य अतिथि युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में झारखंड प्रभारी दुर्गेश कुमार उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
बैठक में अध्यक्ष पांडेय ने बताया कि आगामी 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा मोर्चा युवा दिवस के रूप में देश भर में मना रहा है। इसको लेकर मंडल स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। आगामी 24 जनवरी को जिले के पांचों विधानसभा में नव मतदाताओं का सम्मेलन प्रस्तावित है, इसको लेकर कई स्तर की तैयारी की जा रही है।
बैठक में झारखंड प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि युवा मोर्चा ही भारतीय जनता पार्टी का ब्रांड एंबेसडर है। मोर्चा कार्यकर्ता आगामी नव मतदाता सम्मेलन को सफल करने के लिए शिक्षण संस्थान संपर्क, डोर टू डोर संपर्क करते हुए नव मतदाता सूची बनाकर सम्मेलन को सफल बनाएं। युवा मोर्चा 24 जनवरी को देश भर में एक साथ सभी विधानसभाओं में नव मतदाता सम्मेलन आयोजित कर रहा है। मोर्चा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प बद्ध हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप
[ad_2]