Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 4 फ़रवरी (हि.स.)। कृषि परिसर धौलाकुआं में कृषि महाविद्यालय की स्थापना को लेकर स्थानीय व किसान संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को बागवानी मंत्री से मिला । बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी सिरमौर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कृषि परिसर धौलाकुंआ का भी दौरा किया। जहां स्थानीय व किसान संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल शमशेर सिंह सैनी की अध्यक्षता बागवानी मंत्री से मिला ।
प्रतिनिधि मंडल ने कृषि परिसर धौलाकुआं में कृषि महाविद्यालय स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने बागवानी मंत्री को अवगत करवाया कि कृषि परिसर धौलाकुओं वर्ष 1952 से प्रदेश में कार्यरत है और प्रदेश का पहला केन्द्र है। इस परिसर में हिमाचल प्रदेश का पहला और सबसे पुराना कृषि विज्ञान केन्द्र, सिरमौर काकार्यालय भी है जिसकी स्थापना वर्ष 1983 में की गई थी।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील