Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 14 जनवरी (हि. स.)। मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्र के मंदिर में काफी भीड़ देखी गई। इसी दौरान जहां उत्तर भारत के प्रमुख आस्था स्थल श्री रेणुका जी स्थित मां रेणुका भगवान परशुराम और मां गायत्री आदि मंदिरों में काफी भीड़ जुटी। वहीं ठंड के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा झील में स्नान किया। उपमंडल सगड़ाह के मां भगायणी मंदिर हरिपुरधार में भी काफी भीड़ रही। इसके अलावा विकासखंड संगड़ाह के सभी 44 पंचायतों में ग्रामीणों ने अपने कुल देवता की पूजा की।
चुडधार की तलहटी में बसे माँ भगायणी मंदिर हरिपुर धार प्राचीन देव मानल में स्थित शिरगुल महाराज और विजट महाराज मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। परंपरा के अनुसार गिरिपार में मांगो रे साजे के नाम से मनाई जाने वाली मकर संक्रांति पर लोग अपने कुलदेवता को अनाज व घी आदि चढ़ाते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील
[ad_2]