Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायगढ़, 07 मार्च (हि.स.)। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल द्वारा गुरुवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रतिष्ठित महिलाओं का संस्कार पब्लिक स्कूल कैंपस में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मान किया गया।
यह आयोजन संस्था की प्राचार्या रश्मि शर्मा, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल, सेवा निवृत्त प्राध्यापक आशा त्रिपाठी, प्राध्यापक सुषमा तिवारी, संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा, शिक्षा विभाग के एएमसी आलोक स्वर्णकार, जनपद अध्यक्ष भूमिसुता चौहान आदि के आतिथ्य में सपन्न हुआ।
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की फोटो पर दीप प्रज्जवलन कर सरस्वती वंदना की गई। तत्पश्चात प्रतिष्ठित महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें मंच संचालन आशीष रंगारी द्वारा किया गया।
सम्मान के दौरान आँखों में आंसू:- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को भी अपनी बात कहने का अवसर मिला। इस दौरान अपनी बात कहते हुए अनेक महिलाएं सम्मान की खुशी में आँखों में आए हुए आंसुओं को रोक नहीं सके।
सभी क्षेत्रों की महिलाएं हुई सम्मानित:- सीपी देवांगन ने बताया कि इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि लगभग सभी क्षेत्रों की महिलाओं का शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मान हुआ। इसमें एक ओर महिला डीएसपी, प्राध्यापक, इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर ऑटो ड्राईवर, सफाई कर्मी, मितानीन, पत्रकार, निगम अधिकारी, कलेक्ट्रेट के अधिकारी, राजनेता, गृहणी आदि भी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान यह चर्चा रही कि सभी वर्ग की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान