[ad_1]

नई दिल्ली, 29 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गुरुवार को ‘आप’ विधायक दिलीप पांडे ने बसों में मार्शल के तौर पर तैनात सिविल डिफेंस वालेंटियर्स की नौकरी बहाली की मांग को लेकर संकल्प पत्र पेश किया, जिसे सदन ने ध्वनि पास कर दिया गया।
दिल्ली की बसों में तैनात मार्शलों को नौकरी से हटाए जाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और एलजी पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने संकल्प पत्र पर चर्चा के दौरान मार्शलों के सराहनीय कामों के कुछ उदाहरण दिए। बस मार्शल योजना की बहाली को लेकर विधानसभा के बजट सत्र में पेश संकल्प पत्र पर सीएम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में तैनात मार्शल आज भाजपा की राजनीति के चलते सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 से तैनात मार्शलों को अचानक हटा दिया गया। उपराज्यपाल ने अफसरों को योजना बंद करने के लिए धमकाया। उनका कहना है कि बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ऐसे में सिविल डिफेंस वालेटियर्स पर 280 करोड़ खर्च करने की क्या जरूरत है? उन्होंने कहा कि राजनिवास के चारों तरफ भी कैमरे लगे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा हटा देनी चाहिए।
हिन्दुस्थान समाचार/अनूप/आकाश