Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरियाणा व राजस्थान को मिलेगी एम्स की सुविधा
76 विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी स्क्रीन पर होगा मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण
चंडीगढ़,15 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को रेवाड़ी से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ करेंगे। मोदी हरियाणा व राजस्थान को एम्स की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार की शाम रेवाड़ी पहुंचकर समारोह स्थल पर तैयारियों का जायजा भी लिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह दौरा हरियाणा के लिए बेहद खास माना जा रहा है। इस दौरे के बाद हरियाणा सहित पूरे देश में भाजपा की चुनावी रैलियों की शुरूआत हो जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार की शाम रेवाड़ी पहुंचकर समारोह स्थल की तैयारियों का जायजा भी लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नायब सैनी पिछले एक सप्ताह से रेवाड़ी व गुरुग्राम में लगातार बैठकें कर रहे हैं। वर्ष 2013 में भाजपा ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहली रैली रेवाड़ी में ही की थी। मोदी की शुक्रवार को रैली में चार जिलों के 14 विधानसभा क्षेत्रों से एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है।
इसके अलावा प्रदेश के 76 विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में पार्टी के कार्यकर्ता व आम नागरिक शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदेश के मंत्री, विधायक व सांसद बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। उत्तरी हरियाणा को राजनीतिक रूप से मजबूत करने के बाद भाजपा ने अब अपनी रणनीति दक्षिण हरियाणा की तरफ फोकस कर दी है। दक्षिण हरियाणा में भाजपा ने संगठनात्मक रूप से कई बड़े पद देकर नेताओं को मजबूत किया है। अपने कॉडर के बल पर भाजपा अब आगामी चुनाव में उत्तरी व मध्य हरियाणा के साथ-साथ दक्षिण हरियाणा में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाने की तैयारी है। इसकी शुरूआत शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की रैली से होने जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेवाड़ी के गांव माजरा में एम्स की आधारशिला रखी जाएगी। जिसके माध्यम से दक्षिण हरियाणा के अलावा राजस्थान के लोगों को भी भारी लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री रेवाड़ी से ही हांसी-रोहतक रेलवे लाइन, ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना, यमुनानगर में बनने वाले 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट की भी आधारशिला रखेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील