Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 22 जनवरी (हि.स.)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने राह चलते लोगों से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने के आरोपित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से छीने गए दो मोबाइल बरामद किए हैं।
गौरतलब है कि 20 जनवरी को ई-रिक्शा चालक घनश्याम निवासी काशी नगरी निकट आर्य नगर चौक ज्वालापुर ने भूमानन्द अस्पताल के पास से अज्ञात व्यक्ति के उसका मोबाइल छीनकर भाग जाने के संबंध में तहरीर दी। रोहालकी किशनपुर बहादराबाद हरिद्वार निवासी अविनाश चौहान का मोबाइल चोरी करने के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। ज्वालापुर पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान 21 जनवरी को झपट्टा मारकर मोबाइल लेकर फरार हुए संदिग्ध को 02 मोबाइल के साथ वाल्मीकि बस्ती के नजदीक से दबोचा। जांच करने पर बरामद दोनों मोबाइल लूट व चोरी के पाए गए।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि एक मोबाइल उसने भूमानन्द अस्पताल के सामने से वैटरी रिक्शा चालक से लूटा था और दूसरा मोबाइल तीन चार दिन पहले नूतन ओजस अस्पताल के अंदर से चोरी किया था। आरोपित ने अपना नाम व पता सुधांशु पुत्र तोताराम निवासी गोकुलधाम कालोनी निकट पीएसी गेट सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार बताया।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज