Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 06 मार्च (हि.स.)। दक्षिण पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने कर्नाटक के बैंगलोर से जालसाज को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान झारखंड के बोकारो जिले के मंडी टोला निवासी प्रेम कुमार शर्मा के रूप में हुई है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, तीन बैंक पासबुक और दो एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ दिल्ली के अलावा अन्य तीन राज्यों में जालसाजी के मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 31 जनवरी को साइबर पुलिस को बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर एक व्यक्ति से 75 हजार की ठगी की शिकायत मिली थी। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित की सीडीआर, बैंक खाते की जानकारी इत्यादि जुटाई। मोबाइल लोकेशन पता करने पर उसकी लोकेशन झारखंड, उड़ीसा, कर्नाटक में भी पता चली। लेकिन वह बचकर निकल गया। 29 फरवरी को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बैंगलोर में छापा मारकर आरोपित को गिरफ्तार किया और उक्त चीजें बरामद कीं।
पूछताछ में उसने बताया कि वह नौकरी की तलाश में बैंगलोर गया था। वहां उसने अपना खाता किराए पर दिया था। वह खाते में आए रुपयों में से अपना कमीशन लेने के बाद बाकी रुपये मंटू मंडल को दे देता था। मंटू भी झारखंड का है। मंटू ने ही इसे जालसाजी के रुपयों को खाते में लेने के लिए खाता कमीशन पर देने को कहा था।
हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी/आकाश