Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 12 जनवरी (हि.स.)। सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी के मंगलसिंह जोत स्थित एक घर से व्यक्ति का फंदे से झूलता हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। लौधा उरांव (59) था। वह घर में अकेले रहते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार सुबह लौधा उरांव को घर के अंदर फंदे पर लटका देखा गया। सूचना पाकर नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक लौधा उरांव का बेटा काम के सिलसिले में बाहर रहता है। लौधा उरांव घर में अकेले रहते थे। प्राथमिक अनुमान है कि मानसिक तनाव में आकर उसने फांसी लगाया होगा। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन
[ad_2]