[ad_1]

नगांव (असम), 19 मार्च (हि.स.)। नगांव जिला के कामपुर टकलाटूप इलाके में आज एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। युवक का शव रिजर्व एरिया से बरामद किया गया।
शव की पहचान नहीं हो पायी है। स्थानीय लोगों ने शव को देखने के बाद पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नगांव भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद