Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 03 फरवरी (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को जोरावर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऋण लेने का रिकार्ड सुक्खू सरकार ने तोड़ दिया है। कर्मियों को डीए किस्त, एरियर व वेतन लेने के लिए भी लगातार धरना करना पड़ रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित हर तरफ कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। जेओए आईटी के रिजल्ट नहीं निकाले जा रहे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आपदा के दौर में केंद्र सरकार ने करीब 1800 करोड़ की मदद दी है, लेकिन प्रदेश सरकार इससे लगातार मुकरती जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र से दी गई राहत से ही कांग्रेस प्रदेश में विशेष पैकेज जारी करने की बात कह रही है। इतना ही नहीं पूर्व सीएम ने आपदा में मदद के नाम पर घोटाला किए जाने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कि जिन लोगों के घर आपदा में प्रभावित नहीं हुए हैं, उन्हें भी आर्थिक सहायता प्रदान करने का खेल चला हुआ है।
शनिवार को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिहार में भी एनडीए की सरकार बन गई। हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस के नेता व लोग डरने लगे हैं, कि यहां भी कुछ हो न जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा क्यों कुछ विधायकों के फोन सर्विलांस में रखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी सोच समझकर काम करें, कांग्रेस की सरकार के साथ उनका भविष्य नहीं है।
जयराम ने कहा कि वर्षों के बाद केंद्र सरकार में नरेंद्र मोदी के रूप में मजबूत नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा कर्म वाले पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण अडवाणी को भारत रत्न सम्मान और गर्व के पल हैं।
पूर्व सीएम जयराम ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऊना के कार्यक्रम में सरकार तंगहाली के दौर की बात करती है, जबकि मुर्गों को उनके दोस्तों व लोगों को परोसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटियां उनके खुद के गले की फांस बन गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र
/सुनील