[ad_1]

राजगढ़,9 मार्च(हि.स.)। नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुरा में पुराने विवाद को लेकर बाप-बेटों ने जाति के बारे में अपशब्द बोलते हुए पति-पत्नी, बेटी व साली के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपितों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार ग्राम भवानीपुरा निवासी जगदीश (40) पुत्र देवेन्द्र वर्मा ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर बीती रात गांव के कन्हैयालाल पुत्र खेमचंद दांगी, उसके बेटे सुनील और लालजीराम ने जाति के बारे में अपशब्द बोलते हुए डंडों से जगदीश, उसकी पत्नी, बेटी और साली के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें लगी। विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक