Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 03 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक उपाध्याय के कैंप कार्यालय पर राष्ट्र की महानायिका प्रथम महिला शिक्षक माता सावित्रीबाई फूले की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजवीर चौहान ने कहा कि आधुनिक भारत की महान शिक्षिका सावित्रीबाई फूले का जीवन महिलाओं के लिए प्रेरणा का सूत्र है। अशोक उपाध्याय ने कहा कि सावित्रीबाई फुले महज एक शिक्षिका नहीं थी। उनका पूरा जीवन एक आंदोलन रहा है। उन्होंने बिना किसी मूलभूत सुविधाओं के स्त्री शिक्षा के लिए संघर्ष किया और देश की पहली महिला शिक्षक बनी। उसके बाद तमाम अत्याचारों को दरकिनार करते हुए स्कूल की स्थापना की और भारत की प्रथम प्रधानाचार्य होने का गौरव प्राप्त किया। सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल भास्कर, मनीराम बागड़ी, सीपी सिंह, कैलाश प्रधान, लक्ष्मण सिंह रावत, राधा मोहन अस्थाना, उदय नारायण सिंह, ओबीसी विभाग के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र ओबीसी विभाग अध्यक्ष अंकुर सैनी, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इरशाद अली, रणवीर सिंह, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रकित वालिया, सत्यपाल शास्त्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत/रामानुज
[ad_2]
Source link