[ad_1]

डिब्रूगढ़ (असम), 06 मार्च (हि.स.)। एक दुकान पर चोरी करने जा रहे एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। डिब्रूगढ़ जिले के मोरान तिलाईजान काछमारी में एक दुकान के अंदर चोरी करने घुसे 8 वर्षीय लड़के की करंट लगने से मौत हो गई।
दिगंत दिहिंगिया नामक एक व्यक्ति की दुकान के अंदर खुले बिजली के तार की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई।
संदेह जताया गया है कि बच्चा बीती रात चोरी करने के लिए दुकान में घुसा था। बामुनबाड़ी थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस बीच बच्चे की मौत को ग्रामीणों ने हल्के में नहीं लिया है। ग्रामीणों ने घटना के लिए दुकान के मालिक दिगंत दिहिंगिया को जिम्मेदार ठहराया है।
हिन्दुस्थान समाचार/किशोर /श्रीप्रकाश/अरविंद