Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नगांव (असम), 12 जनवरी (हि.स.)। राज्य के लाओखोवा और बुढ़ाचापरी वन्यजीव दोनों अभयारण्यों में पक्षियों की गणना के परिणाम संतोषजनक सामने आए हैं। दोनों अभयारण्यों में जलीय पक्षियों की गतिविधियों की रिकॉर्ड संख्या देखी गयी है।
गणना में पाए गए पक्षियों की संख्या 35,231 है। अकेले लाओखोवा वन्यजीव अभयारण्य के रौमारी बील में पाए जाने वाले जलीय पक्षियों की सबसे अधिक संख्या 19,301 है। दोनों अभयारण्यों में प्रवासी पक्षियों लंबी गर्दन वाली बत्तखों की सबसे अधिक संख्या 8,960 है। गाणनिक की टीम ने गणना में 98 प्रसिद्ध जलीय पक्षी प्रजातियों और पांच अज्ञात जलीय पक्षी प्रजातियों की उपस्थिति पाई है।
उल्लेखनीय है कि दोनों अभयारण्यों के 24 जलाशयों की 28-28 टीमों ने गत बुधवार तड़के जलीय पक्षियों की गणना की प्रक्रिया को अंजाम दिया। दोनों अतिक्रमण मुक्त अभयारण्यों में जानवरों की मुक्त आवाजाही भी देखी गयी है। गणना करने वाले कैमरे के लेंस में विभिन्न प्रकार के पक्षी सहित कई जंगली जानवरों को भी कैद हुए हैं। दोनों अभयारण्यों में जीव-जंतु और पक्षियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अभयारण्य के अधिकारियों को आने वाले समय में और अधिक पर्यटकों के यहां आने की उम्मीद है। वन विभाग ने भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के प्रयास किए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/किशोर/अरविंद/सुनील
[ad_2]