Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। दिल्ली जल बोर्ड के जलशोधन संयंत्र से जुड़े 40 फुट बोरवेल में आज (रविवार) सुबह एक बच्चा गिर गया। उसे बचाने का अभियान जारी है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी भी मौके पर पहुंची हैं।
दिल्ली अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 2 बजे केशवपुर मंडी के पास बोरवेल में बच्चे के गिरने की सूचना मिली थी। बोरवेल करीब 40 फुट गहरा और 1.5 फीट चौड़ा है। बाद में बचाव के लिए वहां राष्ट्रीय आपदा मोचल बल (एनडीआरएफ) की टीम भी पहुंची है। एनडीआरएफ बचाव के लिए समानांतर बोरवेल कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनूप/संजीव