[ad_1]

अलीपुरद्वार, 07 मार्च (हि.स.)। जिले के हासीमारा में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचेे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। रक्तरंजित व्यवसायी को हासीमारा एयरफोर्स अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उसे कूचबिहार रेफर कर दिया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हासीमारा इलाके के व्यवसायी राम प्रबेश रोजाना की तरह रात को अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी उनके घर के सामने बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।
सूत्र के मुताबिक, बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग किया। बदमाशों ने लूटपाट के उद्देश्य से दो राउंड फायरिंग की है। फिलहाल व्यवसायी की हालत गंभीर बनी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा