Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

उज्जैन, 11 जनवरी (हि.स.)। कार से महाकाल मंदिर दर्शन करने जा रहे युवक को बुधवार की रात लोहे का पुल क्षेत्र में 3-4 बाइक सवार बदमाशों ने रोका और बोले हम यहां के डॉन हैं। विवाद के बाद उसे पीटकर घायल कर दिया। युवक की शिकायत पर महाकाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, शुभम (28) पुत्र राधेश्याम राठौर निवासी मंछामन गणेश कॉलोनी ट्रेवल्स का काम करता है। शुभम ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9.30 बजे वह अपने दोस्त देवेन्द्र के साथ कार से महाकाल मंदिर दर्शन करने जा रहा था, तभी उपकेश्वर चौराहा लोहे का पूल क्षेत्र में बाइक सवार 3-4 लड़कों ने उसे रोका और विवाद करते हुए बोले हम यहां के डॉन हैं। दूसरे युवक कार के कांच तोडऩे की कोशिश कर रहे थे। उसने गाली-गलौज से मना किया तो एक बदमाश ने पीछे से सिर पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। दोस्त ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ललित ज्वेल
/मुकेश
[ad_2]