Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 24 जनवरी (हि.स.)। जींद के विधायक डा. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जिला में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके तहत चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में टीचिंग ब्लॉक बनाया जाएगा। इस पर 60 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च होंगे। जिसका सीधा फायदा उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले युवाओं को होगा। इसी प्रकार तीन करोड़ 29 लाख 56 हजार रुपये की राशि से तैयार हुई जींद सर्कल की बडसीकरी माईनर के बन जाने से किसानों को खेतों में सिंचाई करने में पूरा लाभ मिलेगा जिसका आज उद्घाटन किया गया है। वे बुधवार को जिला स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के 19 जिलों की कुल 2024 करोड़ की 153 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। हिसार के लुवास में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। जींद के विधायक ने बुधवार को जिला को 65 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। वहीं जींद जिले को लगभग एक करोड़ 50 लाख 72 हजार रुपये की 4 परियोजनाओं की सौगात मिली। इसी प्रकार अमृत सरोवर योजना के तहत 52 लाख 82 हजार रुपये की लागत से नरवाना खंड के दबलैन गांव में ब्राह्मणवाला तालाब का निर्माण, सफीदों खण्ड के मुआना गांव में 31 लाख 54 हजार रुपये की लागत से फिरनी वाला तालाब, उचाना उपमंडल के कुचराना खुर्द गांव में बने तालाब पर 34 लाख छह हजार की राशि खर्च की गई है।
मांडी कलां गांव के भगतवाला तालाब पर 32.30 लाख रुपये से अमृत सरोवर योजना के तहत विकास कार्य करवाया गया है। इन चार तालाबों का कायाकल्प कर सीधा फायदा ग्रामीणों को पहुंचाया गया। इस अवसर पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर डा. रणपाल सिंह, उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, अतिरिक्त उपायुक्त डा. हरीश वशिष्ठ, नगराधीश कुमारी नमिता व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव