Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल कराने को लेकर की चर्चा
हरिद्वार, 07 मार्च (हि.स.)। एसपी देहात स्वप्न किशोर ने बुधवार को लक्सर के थाना खानपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी देहात स्वप्न किशोर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए।
एसपी ने थाने के कम्प्यूटर कक्ष, मालखाना, हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। थानाध्यक्ष मनोहर रावत से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली और आपदा उपकरणों के रख रखाओ पर विशेष ध्यान देने व पुरानी सामग्री को नियमानुसार निस्तारित कर करने के निर्देश दिये। थाना अध्यक्ष को सरकारी संपत्ति का समय-समय पर भौतिक सत्यापन करने के लिए निर्देशित किया।
एसपी देहान ने अभिलेखों का अवलोकन करने के पश्चात रोस्टर तैयार कर उसी के अनुसार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने की हिदायत दी। थाना कैश व आवश्यक निधि में शेष धनराशि के विवरण की जानकारी लेने के पश्चात एसपी स्वप्न किशोर द्वारा बैरकों एवं मेस के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने से साथ-साथ शौचालयों व स्नानागार में नियमित सफाई के निर्देश देते हुए कर्मचारियों को ताजा एवं पौष्टिक भोजन ही दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
एसपी ने सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, आगन्तुक कक्ष व सम्पूर्ण आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया। वर्तमान समय में तेजी से फैल रहें डेंगू से सतर्कता बरतते हुए नियमित रूप से आवासीय परिसर एवं बैरकों मंेे कीटनाशक का छिड़काव करने तथा पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं फिटनेस हेतु नियमित रूप से योगा, व्यायाम या बालीबाल आदि कराने के लिए थानाध्यक्ष मनोहर रावत को निर्देशित किया गया। इस दौरान एसपी देहात स्वप्न किशोर ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु पुलिस सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष खानपुर मनोहर सिंह रावत, उप निरीक्षक प्रवीण सिंह रावत चौकी इंचार्ज गोवर्धनपुर , उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह विष्ठ, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक सीमा आर्या सहित थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज