[ad_1]

कामरूप (असम), 11 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा सरमा ने अपील की है कि बदरुद्दीन अजमल जैसे व्यक्ति को श्रीमंत शंकरदेव संघ के किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाएं। मुख्यमंत्री आज कामरूप जिले के रंगिया में आयोजित सीमंत शंकरदेव संघ के 93वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जब से शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री बने हैं तब से सरकारी नियमों को दरकिनार करके भी शंकरदेव संघ को आर्थिक सहायता करते रहे हैं। लेकिन, जब कभी भी श्रीमंत शंकरदेव संघ के किसी इकाई द्वारा बदरुद्दीन अजमल जैसे नेताओं को बुलाया जाता है तो उन्हें (मुख्यमंत्री को) बहुत दुख होता है।
उन्होंने कहा कि जो लोग नारी को भोग की वस्तु समझते हैं, नारी को संतान उत्पत्ति करने की मशीन समझते हैं, नारी को बुर्खा में रखना चाहते हैं, नारी को दबाना चाहते हैं, जिन लोगों का नारी के प्रति कोई सम्मान नहीं है- ऐसे लोगों को शंकरदेव संघ के किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाएं।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वे जब तक हैं, पैसे की कमी नहीं होने देंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीमंत शंकरदेव का समाज में अवदान की भी इस दौरान विस्तारपूर्वक चर्चा की।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद