[ad_1]

कठुआ 05 मार्च (हि.स.)। नशा तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए कठुआ पुलिस ने पुलिस स्टेशन राजबाग के अधिकार क्षेत्र में लगभग 33.72 ग्राम हेरोइन चिट्टे के साथ 02 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसासर पुलिस स्टेशन राजबाग में विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति सुरमु दीन, मरदु दीन दोनों पुत्र हनीफ अली और हनीफ अली पुत्र दाऊ सभी निवासी हरदो मुठी राजबाग तहसील मढ़हीन नशीले पदार्थ बेचने का अवैध कारोबार कर रहे हैं। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ बॉर्डर और एसएचओ पुलिस स्टेशन राजबाग की देखरेख में पुलिस टीम ने खानपुर इलाके में नाका लगाया। पुलिस पार्टी को देखकर एक व्यक्ति मरदु दीन पुत्र हनीफ अली भागने में सफल हो गया जबकि पुलिस टीम केवल दो व्यक्तियों सुरमु दीन पुत्र हनीफ अली, हनीफ अली पुत्र दाऊ को पकड़ने में सफल रही। तलाशी के दौरान उनके अवैध कब्जे से लगभग 33.72 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) नशीला पदार्थ बरामद किया गया। इसके बाद सभी बरामद नशीले पदार्थों को जब्त कर दो नशा तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस पर पुलिस स्टेशन राजबाग में एफआईआर 56/2024 यू/एस 8/21/22/29/एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि आगे की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन//बलवान