Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

दरंग (असम), 08 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के मौके पर सत्तारूढ़ भाजपा में लोगों के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राज्य के सभी हिस्सों से पार्टी की बैठकें और संगठनात्मक बैठकें करके पार्टी की नींव मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।
इसी संदर्भ में शुक्रवार को मंगलदै में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। दरंग जिले के 300 से अधिक लोग भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से आकर्षित होने के बाद इस राष्ट्रीय पार्टी में शामिल हो गए।
आज क्षेत्र से कांग्रेस और पूर्व छात्र संघों के साथ-साथ अन्य दलों से बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नेता और सांसद दिलीप सैकिया, विधायक डॉ परमानंद राजबंशी, गुरुज्योति दास और अन्य की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद