[ad_1]

गुवाहाटी, 25 जनवरी (हि.स.)। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज राजभवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एक समारोह में मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भास्कर कलिता और आईपीएस (सेवानिवृत्त) देबोराज उपाध्याय को असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) के नए सदस्यों के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के आरंभ में अशम सरकार के मुख्य सचिव असम के पबन कुमार बोरठाकुर ने समारोह की कार्यवाही शुरू करने के लिए राज्यपाल से अनुमति मांगी।
समारोह में अन्य लोगों के अलावा एपीएससी के अध्यक्ष भारत भूषण देव चौधरी, एपीएससी के सदस्य और अन्य पदाधिकारी, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और नए शामिल पदाधिकारियों के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद