Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बाक्सा, 10 फरवरी (हि.स.)। बाक्सा जिला के में बनहबरी की कॉलोनी में आज एक सड़क दुर्घटना एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य पांच लोगों की बाल-बाल जान बच गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि तामुल (सुपारी) लेकर जा रही तेज रफ्तार एक बोलेरो पिकअप वैन (एएस-28सी-6780) अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पांच लोगों की जान बाल-बाल बच गयी। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि दुर्घटना वाहन चालक द्वारा अत्यधिक शराब पीने के कारण हुआ। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय बांहबारी पुलिस मौके पर पहुंची।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर/श्रीप्रकाश/अरविंद