[ad_1]

भोपाल, 26 फ़रवरी (हि.स.)। स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की आज सोमवार को पुण्यतिथि है। वर्ष 1966 में आज ही के दिन उनका निधन हुआ था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा देश की स्वतंत्रता के लिए वैश्विक पटल पर वैचारिक ज्योति प्रज्ज्वलित करने वाले मां भारती के सपूत, परम श्रद्धेय स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर जी को पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मातृभूमि के लिए आपका समर्पण अनंतकाल तक युवाओं को सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश