[ad_1]

सिलीगुड़ी, 03 मार्च (हि.स.)। संदेशखाली मामले का आरोपित शेख शाहजहां भले ही गिरफ्तार हो गए है। परंतु संदेशखाली मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब भाजपा मुख्य आरोपित शेख शाहजहां की फांसी की मांग में प्रदर्शन कर रहे है। भाजपा ओबीसी मोर्चा ने रविवार को शेख शाहजहां के फांसी की मांग पर सिलीगुड़ी में जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रधाननगर थाना के सामने घंटों प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 पर आरोपित शेख शाहजहां का पुतला फूंका।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेताओं ने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। यह गंभीर विषय है। निरीह महिलाओं का शोषण और दर्दनाक उत्पीड़न निंदनीय है। इस जघन्य मामले के मुख्य आरोपित शाहजहां को तत्काल फांसी दे देना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा