[ad_1]

भोपाल, 4 मार्च (हि.स.)। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी और गदर पार्टी के संस्थापक लाला हरदयाल की आज सोमवार को पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा प्रवासी भारतीयों में राष्ट्र प्रेम और मातृभूमि के प्रति कर्तव्य बोध जागृत कर स्वतंत्रता की लड़ाई को नवशक्ति प्रदान करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, श्रद्धेय लाला हरदयाल जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूँ। राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित आपका जीवन देश के युवाओं को सर्वदा माँ भारती की सेवा एवं समाज के उत्थान के लिए प्रेरित करता रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश