Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रतलाम, 31 जनवरी (हि.स.)। ईडी ने इंदौर के साथ ही रतलाम के जावरा में छापा मार कार्रवाई की है। जावरा की वर्धमान साल्वेंट फेक्ट्री (प्लांट) में ईडी के अधिकारी अलसुबह से ही छापमारी के लिए पहुंचे है।
फेक्ट्री में 8 से 10 अधिकारी छापमार कार्रवाई कर दस्तावेज संभाल रही है। इस फेक्ट्री में सोयाबीन और उससे जुड़े प्रोडेक्ट का निर्माण होता है। ईडी की टीम आते ही सोयाबीन प्लांट में हडक़म्प मच गया है। यहां सबसे पहले फेक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों की छूटटी कर दी, अधिकारी-कर्मचारी को रोका गया है, जिसके बाद फेक्ट्री का मेन गेट बंद कर दिया गया।
इस मामले की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। जिले में प्रवर्तन निर्देशालय की यह पहली कार्रवाई है। बताते है इस प्लांट में हो रही अनियमितता को लेकर यह टीम जावरा पहुंची है। मध्यप्रदेश,कश्मीर से लेकर उत्तरप्रदेश तक में एक साथ छापेमार की कार्रवाई की गई है।
यहां उल्लेखनीय है कि ईडी मनी लांड्रिंग के मामले में पिछले कुछ दिनों से देश विभिन्न हिस्सों में लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। इसमें नेता,मंत्री, अधिकारी से लेकर कारोबारी तक शामिल है।
हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी