Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 28 फ़रवरी (हि.स.)। आज ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ है। हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। बता दें कि 28 फरवरी 1928 को महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने अपने मशहूर रमन प्रभाव की खोज की थी, इसी खोज के सम्मान में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा नोबल पुरस्कार से सम्मानित, महान भौतिकशास्त्री डॉ. सी. वी. रमन जी के रमन प्रभाव खोज के सम्मान में मनाए जाने वाले ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर हार्दिक शुभकामनाएं। विज्ञान के माध्यम से राष्ट्र के नवनिर्माण में वैज्ञानिकों का योगदान और मानवता की सेवा का पवित्र भाव प्रणम्य है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश