Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


अहमदाबाद, 14 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 14 से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सभी मंदिरों और पूजा स्थलों के आसपास क्षेत्र में साफ सफाई के साथ मंदिरों को सुसज्जित किया जा रहा है। गुजरात में भी राज्य के सभी छोटे-बड़े धार्मिक स्थलों को स्वच्छ एवं साफ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल रविवार को मकर संक्रांति की सुबह गांधीनगर के पास धोलेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक सफाई कर इस राज्यव्यापी अभियान में सहभागी हुए।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की सफाई की और धोलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का दर्शन-अर्चन किया। इस अभियान में गांधीनगर के महापौर हितेश मकवाना, विधायक अल्पेश ठाकोर सहित शहर और ज़िला संगठन के अग्रणी भी सहभागी हुए।
हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/वीरेन्द्र
[ad_2]