[ad_1]

छतरपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अमित सांघी ने 4 फरार आरोपियों को पकड़वाने या सूचना देने के संबंध में नगद पुरस्कार घोषित किया है ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार आरोपी ओमप्रकाश तनय भगवत प्रसाद खरे निवासी बोडला थाना बोडला, जिला कवर्धा छत्तीसगढ़ पर 3 हजार रूपए एवं गजेन्द्र पिता चतुर सिंह, प्रतिपाल पिता नन्हे सिंह बुन्देला निवासीगण ग्राम सांदनी थाना सटई, बड़े राजा पिता नरेन्द्र सिंह बुन्देला निवासी ग्राम धारखेडी जिला सागर हाल निवास ग्राम सांदनी थाना सटई पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/सौरभ भटनागर