Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जोधपुर, 21 फरवरी (हि.स.)। शहर के प्रतापनगर स्थित एक निजी कॉलेज के सामने रहने वाले युवक को जालसाजों ने लॉटरी खुलने का झांसा देकर सोलह लाख की ठगी कर डाली। काफी समय तक युवक जालसाजों के खाते में रुपये डालता रहा। आखिरकार धोखाधड़ी का अहसास हुआ तब पुलिस की शरण लेकर केस दर्ज करवाया है। मामले में प्रतापनगर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर सोमानी कॉलेज के सामने रहने वाले घनश्याम पुत्र ओमाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि पिछले साल उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया था। जिसमें उसे लॉटरी में पांच लाख मिलने की जानकारी दी गई। तब उसने विनोमो ऑनलाइन टे्रडिंग ऐप पर जाकर पता किया। इस पर उसे अन्य ऐप्स को डाउनलोड करना बताया गया। उसके द्वारा अन्य ऐप्स डाउनलोड किए जाने पर जालसाजों ने उसे खाते में ऑनलाइन पांच लाख रुपये क्रेडिट होना बताया। मगर उन रुपयों को प्राप्त करने के लिए कुछ वेबसाइट और ऐप्स की जानकारी दे रखी थी। तब वह उन्हें डाउनलोड करता रहा। इसके लिए बकायदा उससे जालसाज लोग रुपये डलवाते रहे। वह काफी समय तक ऐप्स की जानकारी के आधार पर जालसाजों के विभिन्न खातों में 15-16 लाख रुपये डाल दिए। आखिरकार उसे ठगी का अहसास हुआ और अब वह प्रतापनगर पुलिस की शरण में पहुंचा। प्रतापनगर पुलिस ने प्रकरण धोखाधड़ी में दर्ज किया है। अग्रिम जांच अब शुरू की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप