Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भारत ही नहीं दुनिया भर के लोगों में बढ़ रही प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था : प्रांत प्रचारक
कानपुर, 07 जनवरी (हि.स.)। सैकड़ों वर्षों की कठिन तपस्या के बाद 22 जनवरी को करोड़ों हिन्दुओं का सपना साकार होने जा रहा है। अवसर है अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का। प्रभु श्रीराम पर आस्था रखने वाले सभी लोग 22 जनवरी को दीपोत्सव मनायें। उस दिन घर-घर राम ज्योति जरुर जलाएं और प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें। यह बातें रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्रीराम ने कही।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होना भारत माता के पुत्रों के लिए सुखद अवसर है। इसके लिए हमारे सामाजिक,धार्मिक और क्रांतिकारियों ने सैकड़ों वर्ष तपस्या की है। उनकी तपस्या का ही परिणाम है कि भगवान राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पूजन का कार्यक्रम है। ऐसे में भारत माता के प्रति भाव व प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा व आस्था रखने वालों से आग्रह है कि जिस प्रकार से सम्पूर्ण समाज आज पूरी दुनिया के अंदर श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व विश्वास का प्रकटीकरण करते हए आगे बढ़ रहा है, हम सभी लोग भी उसमें अपनी भागीदारी निभाएं। हम सभी एक दूसरे का उत्साहवर्धन करते हुए घर-घर जो निमंत्रण अक्षत लेकर जा रहे हैं और प्रत्येक व्यक्ति को दे रहें हैं। उनसे आग्रह है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन राम ज्योति जरुर जलाएं।
उन्होंने कहा कि अपने आस-पास के लोगों और सभी स्वयंसेवी संगठनों से भी आग्रह करें कि उस दिन को दीपावली के त्योहार की तरह मनायें। उन्होंने कहा कि इस दिन हम सभी को भगवान राम के समरस, समरसता,समन्वय और एक संगठनकर्ता रुपी जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये और उनके आदर्शों को अपनाने के लिए संकल्प लें। इसके साथ ही जिस प्रकार हनुमान जी भगवान श्रीराम के साथ कार्य किये हैं, उसी प्रकार हमें भी आगे कार्य करना है। उन्होंने बताया कि आज भारत ही नहीं दुनिया भर के लोगों में प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था बढ़ी है।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/राजेश
[ad_2]
Source link